JSSC Kakshpal Syllabus 2026 (JKCE 2025): Exam Pattern & Topic Wise, Physical Test: यहाँ देखें पूरी जानकारी

JSSC Kakshpal Syllabus 2026 in Hindi: नमस्कार दोस्तों, आज हम इस पोस्ट के माध्यम के माध्यम से झारखंड कक्षपाल भर्ती 2025-26 के लिए पत्र 1, पत्र 2, पत्र 3 तथा शारीरिक परीक्षा (Physical Exam) की संपूर्ण जानकारी डिटेल में बताने वाला हूं । जो अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर लिए हैं या आवेदन करने वाले है तो इस पोस्ट को जरूर पढ़ें ।

यह वेकेंसी झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा जारी हुआ है, परीक्षा का नाम झारखण्ड कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा 2025 (JKCE 2025) है । राज्य के कारागारों (Jails) में कक्षपाल (Jail Warder) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर आया है, अगर आप इस भर्ती के लिए योग्य है और आवेदन करेंगे तो, परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले JSSC Kakshpal Syllabus 2025-26 और Exam Pattern को विस्तार से समझना बहुत जरुरी है। आज के इस लेख में हम आपको पेपर 1, 2 और 3 का पूरा सिलेबस हिंदी में बताएँगे।

Overview Table JSSC Kakshpal Syllabus 2026

विभागझारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)
परीक्षा का नामJSSC Kakshpal Competitive Examination 2025 (JKCE -2025)
पद का नामकक्षपाल (Jail Warder)
योग्यता10वीं पास (Matriculation)
परीक्षा का प्रकारOMR Based (Offline)
चयन प्रक्रियाशारीरिक जांचा परीक्षा +लिखित परीक्षा + मेडिकल
आधिकारिक वेबसाइटwww.jssc.jharkhand.gov.in

शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test Details)

झारखण्ड कक्षपाल भर्ती के लिए सबसे पहले शारीरिक परीक्षा होगी, जो अभ्यार्थी शारीरिक परीक्षा में पास होगा वे लिखित परीक्षा में बैठ पाएंगे। Physical Test यहाँ देखें :

कोटिऊंचाई (सेंटी मीटर)सीना (सेंटी मीटर)
General / BC-1 /BC -II /EWS (Male)न्यूनतम 160न्यूनतम 81
SC /ST (Male)न्यूनतम 155न्यूनतम 79
महिला (सभी कोटि)न्यूनतम 148लागू नहीं
  • दौड़ (Running):
    • पुरुष : 1.6 किलोमीटर (6 मिनट में)
    • महिला : 1.6 किलोमीटर (10 मिनट में)

JSSC Kakshpal Exam Pattern 2025

आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार ,परीक्षा एक ही चरण (मुख्य परीक्षा) में ली जाएगी। परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) और बहुवैकल्पिक उत्तर आधारित होंगे।

  • कुल पेपर : 3 (तीन)
  • नेगेटिव मार्किंग : प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की कटौती।
  • सही उत्तर : प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक।

परीक्षा का प्रारूप :

  1. Paper 1: (भाषा ज्ञान): कुल 120 प्रश्न (हिंदी +अंग्रेजी) यह केवल Qualifying हैं (30% अंक लाना अनिवार्य)
  2. Paper 2: (क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा): कुल 100 प्रश्न। (मेरिट में जुड़ेगा)
  3. Paper 3 : (सामन्य ज्ञान); कुल 120 प्रश्न। (मेरिट में जुड़ेगा)

JSSC Kakshpal Syllabus 2025 (Subject Wise)

Paper 1 : भाषा ज्ञान (Language Knowledge)

  • हिंदी भाषा ज्ञान (80 प्रश्न): इसमें हिंदी अनुच्छेद (Passage) पर आधारित 20 प्रश्न और हिंदी व्याकरण (संधि ,समास ,क्रिया ,विशेषण, मुहावरे) पर आधारित 60 प्रश्न होंगे।
  • अंग्रेजी भाषा ज्ञान (40 प्रश्न): English Unseen Passage (10 प्रश्न) और English Grammar (30 प्रश्न)

Paper 2 :क्षेत्रीय भाषा (Regional Language)

  • अभ्यार्थी हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, संथाली, बांग्ला, मुंडारी (मुंडा), हो, खड़िया, कुडुक (उरावं), कुरमाली, खोरठा, नागपुरी, पंचपरगनिया, उड़िया में से किसी एक भाषा का चयन कर सकते है।
  • इस पत्र में 100 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जायेगा।

Paper 3 : सामान्य ज्ञान (General Knowledge)

  • सामान्य अध्यन (40 प्रश्न): सम-सामयिक विषय- राष्ट्रिय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार, भारतीय भाषाएँ, पुस्तक, लिपि, राजधानी, मुद्रा, खेल -खिलाड़ी, महत्वपूर्ण घटनाएं, वर्तमान घटनाएं (Current Affairs), भारत का इतिहास, भूगोल, पर्यावरण, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएँ, भारतीय संविधान एवं राज्य व्यवस्था, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, पंचवर्षीय योजना, झारखण्ड राज्य की सामन्य जानकारी ।
  • झारखण्ड राज्य से सम्बंधित ज्ञान (50 प्रश्न): झारखण्ड का भूगोल, इतिहास, संस्कृति, खान -खनिज, उद्योग, राष्ट्रीय आंदोलन में झारखण्ड का योगदान, खेल-खिलाड़ी।
  • सामान्य विज्ञान (20 प्रश्न): दिन-प्रतिदिन के सामन्य विज्ञान (Physics, Chemistry, Bio -10th Level).
  • सामान्य गणित (10 प्रश्न): प्राथमिक अंकगणित (10वीं कक्षा स्तर).

Read More: RRB Group D Bharti 2026 Apply

Important Link

Apply OnlineClick here
JSSC Kakshpal Bharti Notification & SyllabusClick here
Official websitejssc.jharkhand.gov.in
Join TelegramJoin Now

Conclusion

दोस्तों आशा करता हूँ यह पोस्ट आपसभी को अच्छा लगा होगा, यदि कोई डाउट हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर कमेंट करें।

FAQs

Q1: JSSC Kakshpal परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है ?

Ans : हाँ, पेपर 1, 2 और 3 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक कटा जायेगा।

Q2 : कक्षपाल भर्ती के लिए शैक्षेणिक योग्यता क्या है ?

Ans : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं पास होना चाहिए।

Q3 : क्या पेपर 1 के नंबर मेरिट में जुड़ेगा ?

Ans : नहीं, पेपर 1 केवल Qualifying है। मेरिट लिस्ट पेपर 2 और पेपर 3 के आधारित पर बनेगा।

Leave a Comment