Jharkhand Kalyan Vibhag Bharti 2026 (Closed), Check Exam Date, Selection Process

Palamu Teacher Vacancy 2026: दोस्तों नमस्ते, आज हम एक नई वेकेंसी की अपडेट लेकर आए हैं, यह वेकेंसी झारखंड के पलामू जिला से शिक्षण के क्षेत्र में आया है, यह वेकेंसी पूरी तरह संविदा अधीरता है, तो आपलोग संविदा आधार पर जॉब करना चाहते है, तो यह पोस्ट डिटेल में जरूर पढ़ें । हालांकि यह वेकेंसी का आवेदन अब बंद हो गया है, लेकिन जो आवेदन किए हैं वे अब इस वेकेंसी की परीक्षा तिथि, चयन प्रक्रिया जरूर पढ़ें ।

पलामू जिला कल्याण विभाग PGT, TGT और PRT शिक्षकों की भर्ती। आवेदन की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2026 को समाप्त हो गया है। चयन प्रक्रिया, सैलरी और परीक्षा तिथि यहाँ देखें।

उपयुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी कार्यालय, पलामू (कल्याण शाखा) द्वारा अनुसूचित जाती, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत संचालित आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं।

इस भर्ती के अंतर्गत PGT, TGT और PRT के पदों पर घंटी आधारित (Guest Teacher) शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने का समय समाप्त हो गया है, अब इस भर्ती के लिए परीक्षा तिथि, चयन प्रक्रिया निचे पढ़ें।

Vacancy Overview: Palamu Teacher Recruitment 2026

विभाग (Department)जिला कल्याण शाखा, पलामू (Jharkhand)
पद का नाम (Post Name)PGT, TGT, PRT Teachers
कुल पद (Total Vacancy)30 Posts
विद्यालय का प्रकारआवासीय विद्यालय (Residential School)
आवेदन का अंतिम तिथि9 जनवरी 2026
आवेदन का तरीकाऑफलाइन (Speed Post / Registered Post)
आधिकारिक वेबसाइटpalamu.nic.in

Vacancy Details (Post Wise)

कल्याण विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 30 पदों पर बहाली ली जाएगी, जिसका विवरण निम्न प्रकार है ;

  • PGT (Post Graduate Teacher): 05 पद
  • TGT (Trained Graduate Teacher): 12 पद
  • PRT (Primary Teacher): 13 पद
  • कुल पद : 30

Note: यह भर्तियां पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों (जैसे – चैनपुर, हरिहरगंज, डुमरी, छतरपुर आदि) के आवासीय विद्यालयों के लिए है।

Eligibility Criteria (शैक्षेणिक योग्यता)

आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता की जाँच अवश्य कर ले :

  1. PGT (स्नाकोत्तर प्रशिक्षित):
    • सम्बंधित विषय में मास्टर डिग्री (PG) न्यूनतम 50% अंकों के साथ।
    • B.Ed. की डिग्री अनिवार्य है।
    • (PGT के लिए TET अनिवार्य नहीं है)
  2. TGT (स्नातक प्रशिक्षित) & PRT :
    • स्नातक (Graduate) की डिग्री।
    • B.Ed / B.T या प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा (D.El.Ed)।
    • महत्वपूर्ण : TGT और PRT पदों के लिए अभ्यर्थी को TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास हो।

Salary & Honorarium (मानदेय)

यह घंटी आधारित (Per Class Basis) है। चयनित शिक्षकों को निम्न प्रकार से भुगतान किया जायेगा:

  • प्रति कक्षा (Per Class): Rs.200/-
  • अधिकतम कक्षाएं : एक दिन में अधिकतम 4 कक्षाएं।
  • कार्य दिवस : सप्ताह में अधिकतम 5 दिन।
  • अनुमानित मासिक मानदेय : यदि आप पुरे महीने कार्य करते हैं तो मानदेय सरकार के नियमनुसार बनेगा (लगभग Rs.16000 -18000 हजार तक हो सकता है, जो कक्षाओं की संख्या पर निर्भर करेगा)।

Read More: RRB Group D Online Form 2026

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा (Written Exam) नहीं होगी। चयन पूरी तरह से Merit List (मेघा सूचि) पर आधारित होगी।

  • आपके मैट्रिक, इंटर, स्नातक, स्नाकोत्तर और B.Ed /B .T /TET में प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट तैयार किया जायेगा।
  • जिला स्तरीय कमिटी द्वारा स्क्रूटनी के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

How to Apply for Palamu Teacher Vacancy 2026 ?

आवेदन केवल ऑफलाइन में स्वीकार किया जाएंगे। आवेदन करने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें :

  1. फॉर्म डाउनलोड करें : सबसे पहले निचे दिए गए लिंक से आधिकारिक नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।
  2. फॉर्म भरें: आवेदन पात्र में मांगी गई सभी जानकारी (नाम, पिता का नाम, योग्यता, जन्मतिथि आदि) सही -सही भरें।
  3. फोटो चिपकाएं: अपना पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाकर उसे सेल्फ अटेस्ट (Self -Attest) करें।
  4. दस्तावेज लगाएं : सभी शैक्षेणिक प्रमाण पत्रों (मार्कशीट और सर्टिफिकेट), जाती प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी की Self Attest करके फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  5. लिफाफा : एक बड़े लिफाफे में सभी कागजात डाले। लिफाफे के ऊपर ”आवेदित पद का नाम ” और ”विषय ” जरूर लिखें।
  6. पता (Address): आवेदन को निबंधित डाक (Registered Post) या स्पीड पोस्ट (Speed Post) के माध्यम से इस पते पर भेजे :
आवेदन भेजने का पतासेवा में,
जिला कल्याण पदाधिकारी,
जिला कल्याण कार्यालय, पलामू,
झारखण्ड

Read More: Kakshpal Vacancy 2026 Jharkhand

Important Links

Description Link
Download Notification & Form PDFClick Here to Download
Official WebsiteVisit palamu.nic.in
Join TelegramJoin Now

महत्वपूर्ण सूचना : हम jharsuchna.in केवल जॉब की जानकारी प्रदान करते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यार्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भली-भाती जरूर पढ़े। अंतिम निर्णय विभाग का ही मान्य होगा।

FAQs

Q: क्या इसमें दूसरे जिले के लोग भर सकते है ?

Ans :प्राथिमिकता स्थानीय निवासियों को दिया जायेगा, आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए इसे PDF में चेक कर सकते हैं।

Q: पलामू जिला के आधिकारिक वेबसाइट क्या हैं ?

Ans: आधिकारिक वेबसाइट www.palamu.nic.in

Leave a Comment