Dhanbad Bal Sanrakshan Ikai Recruitment 2026: धनबाद सम्प्रेक्षण गृह में शिक्षक और मेडिकल स्टाफ की भर्ती, आवेदन शुरू

Dhanbad Social Welfare Development Recruitment 2026: दोस्तों नमस्ते, आज हम अपलोगो के लिए एक नई भर्ती की अपडेट लेकर आए हैं, यह वेकेंसी झारखंड के धनबाद जिला से आया है। धनबाद बाल संप्रेक्षण इकाई से आया है । यह वेकेंसी पूरी तरह संविदा आधारित है । आइए इस वेकेंसी को पूरा डिटेल में नीचे में विस्तारपूर्वक समझते है ।

उपायुक्त का कार्यालय (जिला बल संरक्षण इकाई), धनबाद ने ‘समेकित बल संरक्षण सेवाएं योजना’ के तहत संचालित सम्प्रेक्षण गृह (Observation Home) के लिए संविदा आधारित भर्ती के विज्ञापन जारी किया हैं।

अगर आप झारखण्ड में सरकारी विभाग के साथ जुड़कर कार्य करना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए महत्वपूर्ण है। इस पोस्ट में हम आपको Dhanbad DC Office Vacancy 2026 की योग्यता, वेतन, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने के तरीके के बारे में विस्तार से बताएंगे।

✅भर्ती का संक्षिप्त विवरण (Overview)

  • विभाग का नाम: उपायुक्त का कार्यालय (जिला बल संरक्षण इकाई), धनबाद
  • पद का नाम: शिक्षक (Teacher) और पारा चिकत्सा कर्मी (Para Medical Staff)
  • कुल पद: 02 पद
  • आवेदन का तरीका: ईमेल और ऑफलाइन (Speed Post/ Registered Post)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2026
  • नौकरी का प्रकार: संविदा आधारित (Contractual)

पदों का विवरण और वेतन (Vacancy Details & Salary)

यह भर्ती पूर्णतः संविदा के आधार पर एक वर्ष के लिए होगी, जिसे कार्य मूल्यांकन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

पद का नाम पदों की संख्या आरक्षण कोटि मासिक वेतन (Salary)
शिक्षक (Teacher)01URRs.17640/-
पारा चिकत्सा कर्मी01URRs. 15123/-

✅शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:

1 शिक्षक (Teacher) के लिए:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate)
  • डी०एल०एड (D.El.Ed.) या बीएड पास।
  • शिक्षक पात्रता (TET) पास होना अनिवार्य है।
  • अतिरिक्त योग्यता: कंप्यूटर टाइपिंग में दक्षता (हिंदी: 20 शब्द/मिनट, अंग्रेजी: 30 शब्द/मिनट)

2 पारा चिकत्सा कर्मी (Para Medical Staff) के लिए:

  • इंटर (Intermediate) पास।
  • पारा चिकत्सा स्नातक पाठ्यक्रम में डिप्लोमा (Diploma in Para Medical Graduate Course)
  • अतिरिक्त योग्यता: कंप्यूटर टाइपिंग में दक्षता (हिंदी: 20 शब्द/मिनट, अंग्रेजी: 30 शब्द/मिनट)

Read More: JSSC Kakshpal Syllabus 2026 (JKCE 2025)

✅आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 01.08.2025 के आधार पर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • General: अधिकतम 35 वर्ष
  • BC-1 / BC-2: अधिकतम 37 वर्ष
  • महिला (All Categories): अधिकतम 38 वर्ष
  • SC/ST (पुरुष/महिला): अधिकतम 40 वर्ष

(दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी गोई हैं)।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होगी। चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी:

  1. प्रारंभिक मेघा सूची: मैट्रिक, इंटर और स्नातक के अंको का वेटेज क्रमशः 30%, 30% और 40% होगा।
  2. टाइपिंग टेस्ट : रिक्तियों के 5 गुना अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसमें हिंदी (20 wpm) और अंग्रेजी (30 wpm) टाइपिंग पास करना अनिवार्य हैं (यह केवल qualifying है, इसके लिए अंक नहीं जुड़ेगा)।
  3. अंतिम मेघा सूची : इसके बाद फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी।

दोस्तों आप धनबाद में रहकर सरकारी विभाग से जुड़कर काम करना चाहते है, तो यह पोस्ट आपसभी के लिए काफी लाभदायक है पूरा डिटेल में जरूर पढ़ें। अप्लाई कैसे करना हैं निचे पढ़ें।

आवेदन कैसे करें (How to Apply for Dhanbad Recruitment 2026)

आवेदन प्रक्रिया थोड़ी ध्यान देने योग्य हैं क्योंकि आपको ईमेल और डाक (Hard Copy) दोनों माध्यमों से आवेदन भेजना है।

चरण 1: आवेदन पत्र भरें : विहित प्रपत्र (Application Form) को साफ-साफ भरें। इसके साथ सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र, जाती प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र की स्व-अभिप्रमाणित (Self-attested) छायाप्रति संलग्न करें।

चरण 2: शपत पत्र (Affidavit) बनवाएं– आवेदक को नोटरी या कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा निर्गत एक मूल शपत पत्र देना होगा कि उनके विरुद्ध कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

चरण 3: ईमेल करें– भरे हुए आवेदन और सभी दस्तावेजों की PDF फाइल बनाकर 31 जनवरी 2026 तक विभाग की ईमेल आईडी: dcps-dhanbad@jharkhandmail.gov.in पर भेजें।

चरण 4: हार्ड कॉपी भेजें: आवेदन की हार्ड कॉपी और सभी दस्तावेज निबंधित डाक (Registered Post) या स्पीड पोस्ट (Speed Post)के माध्यम से निचे दिए गए पते पर भेजें (हाथों-हाथ जमा करें):

पता: सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कार्यालय, धनबाद, नया समाहरणालय भवन, कमरा नंबर-17, धनबाद, पिन-82601, झारखण्ड।

Note: अधिक जानकारी और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आप धनबाद जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.dhanbad.nic.in पर जा सकते हैं। (यह जानकारी Jharsuchna.in द्वारा जनहित में जारी की गई है। आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन को अवश्य पढ़ें।)

Read More : RRB Group D Bharti 2026 Apply

महत्वपूर्ण तिथि (Important Dates)

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 09/01/2026
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 31/01/2026

✅Important Link

Notification & Application FormClick here
Official websiteClick here
Join TelegramJoin Now

Conclusion

दोस्तों हम इस पोस्ट के माध्यम से आपसभी को अपडेट किया Dhanbad Bal Sanrakshan Ikai Recruitment 2026 के बारे में, आशा करता हूँ यह अपडेट आपसभी को अच्छा लगा होगा, पोस्ट से सम्बंधित कोई डॉट हे तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

FAQs

What is the Last Date to Apply Dhanbad Bal Sanrakshan Ikai Recruitment 2026 ?

Ans: Last Date is 31/01/2026

What is the Official website of Dhanbad District Recruitment ?

Ans: www.dhanbad.nic.in

Disclaimer: यह कोई आधिकारिक वेबसाइट नहीं है, हम केवल जानकारी साझा कर रहे हैं।

Leave a Comment